सड़क किनारे मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव, मचा हड़कंप
1 min read
सड़क किनारे मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव, मचा हड़कंप!
फतेहपुर जनपद के थरियांव क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। यह दिल दहला देने वाली घटना हसवा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटी, जहां ग्रामीणों ने सबसे पहले मृत मोर को देखा और तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूत्रों के अनुसार, मोर की मौत संभवतः किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई प्रतीत हो रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
राष्ट्रीय पक्षी मोर की रहस्यमयी मौत को लेकर वन विभाग व प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या यह एक हादसा है या किसी की लापरवाही का नतीजा — यह जांच का विषय बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और राष्ट्रीय प्रतीक जीव की मौत को गंभीर लापरवाही बताया जा रहा है।
ND न्यूज़ अपील करता है कि वन्यजीव सुरक्षा को लेकर प्रशासन संवेदनशीलता दिखाए और मोर की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।
