April 6, 2026 13:58:44

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बालोतरा पुलिस थाना टीम ने अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 5 अवैध पिस्टल (देशी कट्टा) सहित 19 जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता की अर्जित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बालोतरा पुलिस थाना टीम ने अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

5 अवैध पिस्टल (देशी कट्टा) सहित 19 जिन्दा कारतूस बरामद करने में सफलता की अर्जित

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ अभियान के तहत जारी दिशा निर्देशानुसार श्री नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोतरा के निकट सुपरविजन में श्रीमती निरज शर्मा, वृताधिकारी बालोतरा व श्री उगमराज सोनी नि.पु.थानाधिकारी बालोतरा के नेतृत्व गठित पुलिस टीम द्वारा 4 आरोपीयों को दस्तयाब कर उनके कब्जा से कुल 5 अवैध पिस्टल (देशी कट्टा) एवं कुल 19 जिन्दा कारतूस बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
कार्यवाही पुलिस -:
श्री उगमराज सोनी नि.पु. थानाधिकारी बालोतरा के नेतृत्व में पुलिस थाना बालोतरा पर एक पुलिस टीम का गठन किया जाकर आवश्यक निर्देश दिये गये जिसपर उक्त पुलिस टीम द्वारा निरंतर अवैध हथियार व मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर नजर रखी गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनिकी सहायता से अवैध हथियार रखने वाले बदमाश एवं आपराधिक प्रवृति के संदिग्ध शख्सआन को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप कस्बा बालोतरा में अलग-अलग स्थानों पर धरपकड़ एवं नाकाबंदी के द्वारा 4 आरोपीयों को दस्तयाब कर उनके कब्जा से 5 अवैध पिस्टल (देशी कट्टा) एवं 19 जिन्दा कारतूस बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। इस सम्बंध मे पुलिस थाना बालोतरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किये जाकर अग्रिम अनुसंधान व हथियारों के खरीद-फरोख्त बाबत गहन पुछताछ की जा रही है। तथा इससे जुड़े अन्य आरोपीयों की तलाश जारी है। उक्त अवैध हथियारों के विरूद्ध बडी कार्यवाही करने से बाड़मेर जिला को भय मुक्त रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में कारगर साबित होगी। उक्त अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही में श्री गणेशाराम हैड कानि0 807 व श्री उदय सिंह कानि0 1002 की प्रमुख भूमिका रही है।
अपराधी व बरामद हथियारों का विवरण -:
आरोपी इमरान पुत्र फरीद खां जाति मोयला मुसलमान उम्र 23 वर्ष निवासी नूरानी मोहल्ला, सांसी कोलोनी, बालोतरा जिला बाड़मेर को भांडीयावास रोड़, नट कोलोनी, बालोतरा से दस्तयाब कर उसके कब्जा से 01 पिस्टल (देशी कट्टा) किया बरामद, आरोपी देवेन्द्र पुत्र सुराजी जाति नायक उम्र 58 वर्ष निवासी मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को छतरियों का मोर्चा, बालोतरा से दस्तयाब कर उसके कब्जा से 01 पिस्टल (देशी कट्टा) व 01 जिन्दा कारतूस, आरोपी जसराज पुत्र रतनाराम जाति राव उम्र 23 वर्ष निवासी न्यू हनवंत स्कुल के पास, रामनगर, बाड़मेर को खेड़ रोड़, बालोतरा से दस्तयाब कर उसके कब्जा से 01 पिस्टल (देशी कट्टा) व 05 जिन्दा कारतूस,आरोपी केशव खोड पुत्र कानाराम जाति जाट उम्र 28 वर्ष निवासी भाटाला, पुलिस थाना रागेश्वरी जिला बाड़मेर को दस्तयाब कर उसके कब्जा से 02 पिस्टल (देशी कट्टा) व कुल 13 जिन्दा कारतूस बरामद करने मे पुलिस ने सफलता अर्जित की।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें