सेड़वा पुलिस ने 10 माह से फरार अपहरण ,मारपीट व फायरिंग प्रकरण में वांछित 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
1 min read
सेड़वा पुलिस ने 10 माह से फरार अपहरण ,मारपीट व फायरिंग प्रकरण में वांछित 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
AINभारतNEES राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिये गये निर्देशानुसार श्री नरपतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाडमेर, श्री धर्मेन्द्र डुकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के निकट सुपरविजन में श्री हंसाराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा के नेतृत्व में श्री लुणाराम उप निरीक्षक मय टीम द्वारा अपहरण,मारपीट व फायरिंग करने के प्रकरण में पिछले 10 माह से फरार वांछित आरोपी नरेश कुमार पुत्र जयकिशन जाति विश्नोई उम्र 24 वर्ष निवासी जाम्भोजी का मन्दिर पुलिस थाना धोरीमन्ना व कृष्ण भादू पुत्र जगमाल भादू जाति विश्नोई निवासी चारणीयों की ढाणी पूनासा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालौर हाल निवासी मायलों की बेरी कबूली को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई।
घटना का विवरणः- दिनांक 05.06.2022 को सरहद गंगापुरा भेरुडी में मुल0 दिनेश वगैरा 05 द्वारा एक क्रेटा गाड़ी मे सवार होकर प्रार्थी मांगाराम पुत्र किशनाराम जाति विश्नोई निवासी गंगापुरा भेरुडी के रहवासी घर मे घुसकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर हवाई फायर कर प्रार्थी का अपहरण कर रास्ते मे प्रार्थी से 20 लाख रुपये फिरौती मांगकर बूरी तरह मारपीट कर सुनसान इलाके पर अचेत अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया। जिस सम्बंध में पुलिस थाना सेड़वा पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही पुलिस – दौराने अन्वेषण प्रकरण में तत्कालिन थानाधिकारी श्री जेठाराम नि.पु. द्वारा सफल अन्वेषण किया जाकर प्रकरण में नामजद मुख्य आरोपी दिनेश पुत्र राणाराम जाति विश्नोई निवासी दुटवा को गिरफतार कर आरोपी के कब्जे से दो पिस्टलें, तीन मैगजीन व आठ जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बिना नंम्बरी क्रेटा गाडी जब्त की गई। प्रकरण में शरीक अन्य मुलजिमान गिरफ्तारी के भय से रूपोश होने से गिरफ्तारी वारण्ट जारी करवाया गया।
प्रकरण में शरीक मुलजिमानो की धरपकड़ हेतु दिये निर्देशानुसार श्री हंसराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सेड़वा के नेतृत्व मे श्री लुणाराम उ.नि. मय टीम ने आसुचना व तकनीकी सहायता से आरोपी नरेश कुमार पुत्र जयकिशन जाति विश्नोई उम्र 24 वर्ष निवासी जाम्भोजी का मन्दिर पुलिस थाना धोरीमन्ना व कृष्ण भादू पुत्र जगमाल भादू जाति विश्नोई निवासी चारणीयों की ढाणी पूनासा पुलिस थाना भीनमाल जिला जालौर हाल निवासी मायलों की बेरी कबूली को आरोपियों के घर व अन्य स्थानों पर दबिश देकर दस्तयाब करने मे सफलता हासिल की बाद अनुसन्धान गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पुछताछ की जा रही है। आरोपीयों की दस्तयाबी में कांस्टेबल गंगाराम 1470 पुलिस थाना सेड़वा की रही सराहनीय भुमिका।
