April 4, 2026 12:57:28

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पचपदरा पुलिस ने बलात्कार प्रकरण के आरोपी शकुरखान को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पचपदरा पुलिस ने बलात्कार प्रकरण के आरोपी शकुरखान को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि श्री नितिश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के निर्देशानुसार श्री मदनलाल मीणा वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरवीजन में पुलिस थाना पचपदरा मे बलात्कार के दर्ज प्रकरण मे आरोपी शकुर खान पुत्र कालुखांन जाति मुसलमान निवासी सोढ़ो की ढाणी बागुंडी पुलिस थाना पचपदरा को दस्तयाब करने हेतु श्री राजेन्द्र सिंह चारण निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना पचपदरा के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुलजिम शकुर खान को दस्तयाब कर बाद पूछताछ के प्रकरण में वृताधिकारी पचपदरा द्वारा गिरफतार किया गया।
घटना का विवरण :- दिनांक 07.04.2023 को प्रार्थी श्री राजुराम ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 06.04.2023 को प्रार्थी श्री राजुराम मजदुरी पर बालोतरा गया हुआ होने एवं पीछे घर पर बच्चे व बच्चियों के स्कुल जाने के बाद मुलजिम सुकर खा द्वारा प्रार्थी की पत्नि को अकेली देखकर उसकी ढाणी में आया व उसको कमरे में जबर्दस्ती पकड़ कर अन्दर ले जाकर खोटा काम (बलात्कार) किया। इस दरम्यान पड़ोस में रहने वाली सुगना देवी दौड़कर घर आयी उसने पीड़िता को बचाने की कोशिश की तो शकुर खा ने उसको भी धक्का देकर दूर गिरा दिया, अपने साथ लाये थिनर से भरी हुई बोतल व माचिस से पीड़ित की पत्नि के उपर थिनर डालकर माचिस से आग लगा दी जिससे पीड़िता का आधे से अधिक शरीर आग से झुलस गया था वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर पचपदरा पुलिस उप अधीक्षक वृत पचपदरा ने थानाधिकारी पुलिस थाना पचपदरा मय पुलिस जाब्ता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मजरूबा के ब्यानों हेतु श्री सुराराम उप निरीक्षक पुलिस थाना पचपदरा को हाॅस्पिटल बालोतरा भेजा जहां से मजरूबा की स्थिति गम्भीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया पचपदरा थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता टीम का गठन कर आरोपी शकुर खान को दस्तयाब करने हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी शकुर खान को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान व पूछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी शकुर खान को गिरफतार किया गया। मुलजिम शकुर खान को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोतरा के समक्ष पेश कर दो दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर पुलिस मुलजिम शकुर खान से प्रकरण की घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ व अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें