November 16, 2026 06:14:54

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी।

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

झूंसी, प्रयागराज ।।थाना क्षेत्र के उस्तापुर-महमूदाबाद गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। तहरीर दिए जाने के बावजूद देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।

 

मूलत: सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव निवासी विमल सिंह काफी दिनों से झूंसी के उस्तापुर-महमूदाबाद में पुरानी पाठशाला के पीछे रहते हैं। इनके ससुर का शुक्रवार को निधन हो गया था। इसलिए वह हनुमानगंज के रामापुर गांव चले गए थे। इसी बीच देर रात चोरों ने आलमारी में रखा तकरीबन 42 हजार रुपये नकद के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल सेट चोरी कर ली। शनिवार दोपहर बाद ग्रामीण के घर लौटने पर चोरी का पता चला।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें